विश्व धर्म संघम द्वारा माघ मेला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
विश्व धर्म संघम द्वारा माघ मेला प्रयागराज में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया है। यह चिकित्सा शिविर सोमेश्वर मंदिर स्नान घाट के पास में है। शिविर का समय 10 बजे से मरीज के रहने तक चलाया जा रहा है। सेवा का समय 3 बजे तक निर्धारित है।

यहां स्नानार्थियों को उत्तम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हेतु यह आयोजन लोगों में सामाजिक सेवा का उत्साह बढ़ता है । इस शिविर में सामान्य दिनों में लगभग चालिस पचास लोग प्रतिदिन सेवा लाभ प्राप्त कर रहें हैं।

आज 20 जनवरी को लगभग 40 मरीज आए। उनको शिविर में दुबारा आने तथा दीर्घ कालिक रोगों के निदान के बाद में चिकित्सकों संपर्क संपर्क में रहने के लिए कहा गया ताकि वे अपना निशुल्क सलाह मेले के उपरांत, बाद में भी प्राप्त करते रहें। सौम्यानंद जी महाराज ने धर्म की महत्ता को रोगों के निदान में सहायक बताया।

